{"_id":"677eb85dfc7cb8716408683d","slug":"jhulaghat-jauljibi-road-closed-due-to-arrival-of-boulder-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-122453-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोल्डर आने से झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोल्डर आने से झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बंद
Wed, 08 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर बिना बारिश के ही पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को तालेश्वर से 50 मीटर आगे पहाड़ी से बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग बंद हो गया। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई है।
इससे डौडा, चकद्वारी, रणवा, अमतड़ी, दोबांस, खोला कट्यानी, खर्कतड़ी से आने जाने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। आने-जाने वाली सवारियों को पैदल मार्ग से आवागमन कर दूसरे वाहन से गंतव्य तक जाना पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क बंद होने की सूचना लोक निर्माण विभाग को देकर शीघ्र सड़क खोलने की मांग उठाई है।