फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jhoolapul connecting India-Nepal opened after repair

मरम्मत के बाद खुला भारत-नेपाल को जोड़ने वाला झूलापुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jhoolapul connecting India-Nepal opened after repair
भारत-नेपाल झूलापुल से आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल से बुधवार को आवाजाही शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मरम्मत के लिए दिन भर पुल से आवाजाही बंद होने के कारण दोनों तरफ के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नेपाल के सीमावर्ती जिलों को जोड़ने वाले झूलाघाट कस्बे के झूलापुल पुल की बल्ली टूटने के कारण मंगलवार दोपहर से पुल को बंद कर दिया गया था। पुल के बंद होने से दोनों देशों की सीमाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक फंसे थे। लोनिवि खंड पिथौरागढ़ की जेई रुचि जंगपांगी की देखरेख में श्रमिकों ने तीन मीटर लंबी खराब बल्ली को बदलकर नई बल्ली लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को साढ़े तीन बजे भारत-नेपाल की सीमा पर फंसे 40 से अधिक लोगों के साथ ही अन्य नागरिकों ने भी आवाजाही की। लोनिवि पिथौरागढ़ ने बल्ली को बदलने के बाद टिन लगाने और डामरीकरण का कार्य भी पूरा कर दिया है। मंगलवार दोपहर से आवाजाही बंद होने के बाद भारत और नेपाल के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजों ने किया था झूलापुल का निर्माण
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ और नेपाल के दार्चुला, बैतड़ी, डडेलधूरा जिलों को जोड़ने के लिए अंग्रेजों ने पैदल पुल का निर्माण किया था। इस पुल से रोज दोनों देशों के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। पुल की मरम्मत का कार्य प्रत्येक तीन वर्ष में लोनिवि करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि ने छह साल तक पुल की मरम्मत का कार्य नहीं किया, जिससे पुल में लगीं बल्लियां सड़ चुकीं थी और कई जगह पर डामर उखड़ गया था। संवाद

झूलाघाट में भारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत करते मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी

झूलाघाट में भारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत करते मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed