{"_id":"64fdfab54c611534120a3dc6","slug":"jhanda-area-situated-on-chandak-road-will-be-beautified-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4336-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंडाक रोड स्थित झंडा क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंडाक रोड स्थित झंडा क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण
Sun, 10 Sep 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण के बाद ऐसा नजर आएगा वरदायनी मंदिर का झंडा केंद्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूरी पर स्थित झंडा क्षेत्र मेरा प्यारा पिथौरागढ़ से जगमगाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग अनटाइड फंड से क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का काम करेगा। इस निर्माण के बाद सोरघाटी का यह क्षेत्र और भी अधिक खूबसूरत लगेगा।
बजेटी क्षेत्र के वरदायिनी मंदिर के पास स्थित झंडा क्षेत्र में 60 लाख रुपये के अनटाइड फंड से सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग को इसके लिए राशि भी जारी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। खास बात इस स्थान एक्रोलिक से चार फुट ऊंचा मेरा प्यारा पिथौरागढ़ लिखा जाएगा।
उच्च गुणवत्ता की प्रकाश व्यवस्था से क्षेत्र पूरी तरह रात भर जगमगाता रहेगा। यहां पर रेलिंग निर्माण के साथ ही लाल बलुआ पत्थर लगाने का काम भी किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के बाद झंडा केंद्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी। ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीरज ओली ने बताया कि निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कर निर्माण शुरू किया जाएगा।