फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jewellery business falls as gold and silver become more expensive

Pithoragarh News: सोना और चांदी महंगा होने से गहनों का कारोबार गिरा

Fri, 23 Jan 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Jewellery business falls as gold and silver become more expensive
पुरानी बाजार में आभूषण की खरीदारी के लिए पहुंचे लाेग। संवाद
पिथौरागढ़। सोना और चांदी के दाम बढ़ने के बाद गहनों का कारोबार गिर गया है जबकि कच्ची धातु की बिक्री बढ़ी है। लोग गहनों की खरीदारी से बचते हुए सोने के टुकड़े और बिस्कुट खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। बीते एक महीने में आठ किलो सोने के टुकड़े और बिस्कुट जबकि 50 किलो चांदी के बिस्कुट बिके हैं। कारोबारियों के मुताबिक वैवाहिक सीजन शुरू होने के बाद भी गहनों की मांग कम आ रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक एक महीने के भीतर सोने के दाम 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी के दाम 1.10 लाख रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। सोना-चांदी के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। पिछले वैवाहिक सीजन के नवंबर में जिले भर में 12 किलो सोना जबकि 80 किलो चांदी के गहने बिके। बीते 22 दिसंबर से अब तक लोगों ने तीन किलो सोने और 30 किलो चांदी के गहनों की खरीदारी की है। वहीं दो किलो सोने के टुकड़े और बिरस्कुट जबकि 20 किलो चांदी के बिस्कुट की बिक्री हुई है। कारोबारियों ने कहा कि लोग गहनों की अपेक्षा कच्ची धातु खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे कारीगरों की आर्थिकी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोले स्वर्ण कारोबारी
वैवाहिक सीजन होने के बाद भी लोग गहनों की तुलना में सोने और चांदी के बिस्कुट, टुकड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। गहनों की खरीदारी कम हो गई है। पिछले वैवाहिक सीजन से इस बार गहनों की मांग काफी कम है। - दीपक चौधरी, पुरानी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सोना-चांदी महंगा होने से इसका असर कारोबार पर पड़ा है। गहनों की बिक्री कम हो गई है। हालांकि लोग सोने के टुकड़े और बिस्कुट खरीद रहे हैं। गहनों की बिक्री कम होने से कारीगरों को इसकी मार सहनी पड़ रही है। - नीरज चौधरी, पुरानी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed