फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jeep full of passengers fell into Mahakali

सवारियों से भरी जीप महाकाली में गिरी

Mon, 28 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jeep full of passengers fell into Mahakali
महाकाली में उतरकर खोजबीन करता एक जवान। - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ से धारचूला की तरफ जा रही यात्रियों से भरी एक बोलेरो जीप सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे जौलजीबी से करीब सौ मीटर आगे 150 फीट नीचे महाकाली में गिर गई। नदी के उस पार नेपाल के लोगों ने वाहन को नदी में गिरते हुए देख लिया। उन्होंने जौलजीबी के लोगों को इसकी सूचना दी। जौलजीबी थाने की पुलिस को 10:56 बजे घटना की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम को नदी के किनारे ढुंगातोली निवासी गोपाल सिंह (45) पुत्र राम सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आशंका जताई है कि जीप में पांच या छह लोग और हो सकते हैं जो नदी में बह गए हैं। जीप (यूके 05 टीए 1994) का भी अता-पता नहीं है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि जीप में पय्यांपौड़ी निवासी नीमा बोरा (27) पत्नी राजू बोरा, उनकी तीन वर्षीय बेटी पलक, बरम निवासी पुष्पा देवी (34) पत्नी पुष्कर राम और वाहन मालिक पय्यांपौड़ी निवासी सुजान सिंह (44) पुत्र नैन सिंह सवार थे। कुछ लोगों का कहना है कि वाहन मालिक सुजान सिंह को ड्राइविंग नहीं आती थी, ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि कोई वाहन चालक भी हादसे का शिकार हुआ होगा। जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि लापता लोगों की संख्या पांच या छह हो सकती है।
विज्ञापन


जीप में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में इसलिए भी संशय बना हुआ है क्योंकि किसी ने भी जीप में सवार यात्रियों को नहीं देखा था। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीआरएफ के प्रभारी कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में जवानों ने कई घंटों तक नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शाम तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। धारचूला थाने के पुलिसकर्मी थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी के नेतृत्व में सर्च अभियान चला रहे हैं। धारचूला के एसडीएम एसके पांडे, तहसीलदार इंद्र बहादुर मल, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद, व्यापारी नेता दौलत पाल, समाजसेवी लीला बनग्याल, गिरीश अवस्थी समेत भारी संख्या में लोग नदी किनारे तलाशी अभियान में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी को भिटौली देने गए थे गोपाल सिंह
धारचूला। महाकाली से जो एक मात्र शव मिला है वह ढुंगातोली निवासी गोपाल सिंह ठगुन्ना का है। बताया गया है कि गोपाल सिंह रविवार को डीडीहाट अपनी बेटी को भिटौली देने गए थे और वापसी में वह ओगला से इसी दुर्भाग्यशाली जीप में सवार हो गए थे। उनके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 

जाको राखे साइयां मार सके न कोय
धारचूला। किमखोला निवासी प्रयाग दत्त भट्ट अपने गांव जाने के लिए जौलजीबी में इसी जीप में सवार हो गए थे। जीप के चलने में देरी हो जाने के कारण उन्होंने उससेे आगे निकल रहे दूसरे वाहन में जाने का फैसला ले लिया। प्रयाग दत्त भट्ट के नए मकान में लिंटर पड़ रहा था उनको सामान लेकर जल्दी घर पहुंचना था। 


झूलाघाट, टनकपुर तक अलर्ट
धारचूला।  जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, पुलिस अधीक्षक रोशनलाल शर्मा ने बताया कि  झूलाघाट, पंचेश्वर, टनकपुर थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। महाकाली  में कल भी सर्च अभियान जारी रहेगा। एसपी ने कहा कि महाकाली का प्रवाह काफी तेज है इस कारण जीप में जितने भी यात्री सवार थे उनके काफी दूर तक बह जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed