{"_id":"58b459804f1c1bbd56831c47","slug":"jeep-fell-into-the-ditch-including-three-killed-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"लछैर में जीप खाई में गिरी, दंपति समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लछैर में जीप खाई में गिरी, दंपति समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
जीप खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खर्कदोली से पिथौरागढ़ को आ रही कमांडर जीप सोमवार सुबह लछैर के पास 150 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाला दंपति सेना के रिटायर्ड कैप्टन और उनकी पत्नी हैं। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि ड्राइवर जीप से संतुलन खो बैठा था।
अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि मड़मानले-खर्कदोली आंतरिक सड़क से सोमवार सुबह कमांडर जीप (यूए 05-3571) पिथौरागढ़ आ रही थी। जीप में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे। लछैर के पास चालक संतुलन खो बैठा और जीप खाई में पलट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस, रेगुलर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
दुर्घटना में सेना के रिटायर्ड कैप्टन राम सिंह (84) पुत्र पदम सिंह, उनकी पत्नी गंगा देवी (76) और नारायण सिंह (62) पुत्र राम सिंह की मौत हो गई। तीनों मृतक खर्कदोली के निकट गाड़गांव के निवासी थे। दुर्घटना में जीप चालक जितेंद्र गुरंग (32) पुत्र देवेंद्र गुरंग निवासी खर्कदोली, खीमा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह, पार्वती देवी (55) पत्नी नारायण सिंह निवासी गाड़गांव घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
पार्वती देवी अपने पति नारायण सिंह के साथ अस्पताल को आ रही थी। पति नारायण सिंह की हादसे में मौत हो गई। रिटायर्ड कैप्टन राम सिंह पेंशन लेने के लिए बैंक आ रहे थे। हादसे में रामसिंह और पत्नी गंगा देवी की मौत हो गई। जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। पिथौरागढ़ के उपजिला मजिस्ट्रेट जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने लोगों से दुर्घटना के संबंध में लिखित और मौखिक साक्ष्य देने को कहा है।