फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JCB started removing debris from Shaheed Harish Gurung Motorway

Pithoragarh News: शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग से मलबा हटाने को लगी जेसीबी

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
JCB started removing debris from Shaheed Harish Gurung Motorway
मूनाकोट में शहीद हरीश गुरंग मोटर मार्ग से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। क्षेत्र के छुरमुलधार से गाड़गांव तक बनी शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग से मलबा हटाने के लिए जिला पंचायत की ओर से जेसीबी लगा दी गई है। शीघ्र ही सड़क सुगम यातायात के लिए तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

तीन किमी लंबी यह सड़क जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से 2020-21 में स्वीकृत की गई। सड़क का कार्य जिला पंचायत की ओर से किया गया था। बरसात से कुछ दिन पहले ही सड़क का कार्य समाप्त हुआ। 50 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी सड़क पर बरसात के बाद जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क की जांच करने और कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी थी। 11 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने 50 लाख खर्च, फिर भी शहीद के गांव की सड़क बदहाल शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार से ही सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेज दी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि सुबह से जेसीबी से सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। सड़क मंगलवार तक सुगम यातायात के लिए तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed