{"_id":"691dfc0f5dadae5ec709aa7e","slug":"jcb-machine-falls-into-ditch-during-road-cutting-helper-dies-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134965-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क कटिंग के दौरान खाई में गिरी जेसीबी मशीन, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क कटिंग के दौरान खाई में गिरी जेसीबी मशीन, हेल्पर की मौत
Wed, 19 Nov 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में निमार्णाधीन सेरा-सोनाली सड़क पर खाई में गिरी जेसीबी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन सेरा-सोलानी सड़क पर कटिंग के दौरान जेसीबी मशीन खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी मशीन के नीचे दबने से हेल्पर की मौत हो गई। शव को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
जानकारी के मुताबिक डीडीहाट क्षेत्र में सेरा-सोलानी सड़क का निर्माण चल रहा है। बीते मंगलवार की देर शाम सड़क कटिंग के दौरान जेसीबी मशीन पलटकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हेल्पर नाचनी के चामी भैंसकोट निवासी पंकज सिंह (25) पुत्र हरीश सिंह जेसीबी मशीन के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की किसी को भी भनक नहीं लगी। बृहस्पतिवार सुबह जब अन्य श्रमिक मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला।
सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने बमुश्किल शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। राजस्व उपनिरीक्षक गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि हेल्पर जेसीबी मशीन चलाना जानता था। वह अकेले ही मशीन को चला रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सड़क कटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है।