{"_id":"6310fd35664c641bfa18c017","slug":"jawans-will-trek-80-km-from-munsiyari-to-milam-pithoragarh-news-hld474323992","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी से मिलम तक 80 किमी ट्रेकिंग करेंगे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी से मिलम तक 80 किमी ट्रेकिंग करेंगे जवान
विज्ञापन
आईटीबीपी के ट्रेकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के अधिकारी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के नौ दिनी ट्रेकिंग अभियान नेग शौर्य का शुभारंभ हो गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जवानों को बदलते हालातों के साथ अपने आप को ढालना है। अभियान के तहत जवान नौ दिनों में मुनस्यारी से मिलम तक 80 किमी की पैदल यात्रा करेंगे।
14वीं वाहिनी आईटीबीपी जाजरदेवल के उप सेनानी शैलेंद्र नौडियाल और सहायक सेनानी तेजवीर सिंह ने ट्रेकिंग अभियान में जा रहे 15 सदस्यीय दल को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नौ दिनों में जवान कई कठिनाइयों का सामना करेंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र के ग्रामीणों से वार्ता कर क्षेत्र के बारे में जानकारी भी लेंगे। भविष्य में आपदा कार्य के लिए क्षेत्रों में ट्रेकिंग करके सामरिक क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेना भी अभियान का उद्देश्य है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेकिंग से जवानों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
ये हैं ट्रेकिंग दल में शामिल
तिवर सिंह, जितेंद्र कुमार, कैलाश चंद्रा, संतोष शर्मा, सौरभ, सुनील यादव, प्रमोद गुप्ता, मनोज उप्रेती, संदीप प्रसाद, रिमजिंग, सनी, मनोज भट्ट, जितेंद्र कुमार मीणा, यतेंद्र सिंह, हयात सिंह धामी।