{"_id":"6ada49a6049fbb18d00cd3bc","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-secured-a-one-goal-victory-in-the-football-match-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145944-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फुटबाल मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय ने एक गोल से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फुटबाल मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय ने एक गोल से दर्ज की जीत
Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लडवाल फाउंडेशन स्टेट के खेल मैदान में अंडर 19 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय और जीआईसी टीमों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। संघर्षपूर्ण मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय ने एक गोल से जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला जवाहर नवोदय विद्यालय और मॉडर्न स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक और विशिष्ट अतिथि निदेशक लडवाल फाउंडेशन नरेंद्र सिंह लडवाल, मुकुल ढेक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।
जवाहर नवोदय के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले जवाहर नवोदय की टीम गोल कर एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में गोल के लिए दोनों टीमें संघर्ष करती रहीं। जवाहर नवोदय ने 1-0 से मैच जीत सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच जीआईसी और एबीसी स्कूल की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन
जीआईसी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हाफ में दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में एबीसी की टीम गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। जीआईसी ने 2-0 से मैच जीत सेमीफाइनल में जगह बनाई। निर्णायक आयुष और संदीप रहे। जबकि लाइनमैन की भूमिका रितेश, किंचित ने निभाई। स्पोर्ट्स क्लब चंपावत के अध्यक्ष विजय चौधरी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान रितिक तड़ागी, उमेश राय आदि रहे।