फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jauljibi fair splash of Songs

जौलजीबी मेले में गीत-संगीत की धूम

Thu, 19 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
Jauljibi fair splash of Songs

जौलजीबी के मेले के पांचवें दिन लोक गायक पप्पू कार्की और गोविंद दिगारी के गीतों की धूम रही। सोनी टीवी डांस शो में प्रतिभाग कर चुके बेड़ीनाग के रोबो ब्वाय विक्रम बोरा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधे रखा। कुमाऊं स्काट के बैंड ने ‘ओ भिना कसिके जानू द्वारहाटा’ की धुन छेड़ी तो लोग झूमने लगे।

विज्ञापन

पप्पू कार्की ने ‘हिट कमू लै जानू मिलम जोहारा, आई रे चैत बैशाख’ गीत के साथ ही कई गीत पेश किए। गोविंद दिगारी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में ‘पहाड़ छुटि ग्यो, परदेश जाणे ले पहाड़ छुटि गो’ गीत से समां बांधा। उन्होंने कई हिंदी गीत गाए। रोबो ब्वाय विक्रम बोरा ने अपने डांस से दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


जीआईसी, जीजीआईसी धारचूला, जीआईसी कालिका, शिशु मंदिर कालिका, विद्या मंदिर धारचूला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बुधवार की सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि मेले के विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। मेले का अपना स्थायी मंच बनकर तैयार हो गया है। सुरक्षा के लिए तटबंध बन गए हैं। भारत-नेपाल के बीच झूलापुल बन गया है। जौलजीबी मेला स्थल को सुविधाओं से लेस किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि यूपीसील के एसई अतुल गर्ब्याल, मुनस्यारी के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, धारचूला के ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, महिराज गर्ब्याल, पुष्कर गर्ब्याल आदि मौजूद थे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, करन थापा, शंकर दत्त भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। मेलाधिकारी/एसडीएम परितोष वर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed