{"_id":"5e7770cf8ebc3e72ba312564","slug":"janta-carfeu-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld3780983200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के लोगों ने पूरी तरह से किया जनता कर्फ्यू का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के लोगों ने पूरी तरह से किया जनता कर्फ्यू का पालन
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को सूनसान पड़ा पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पिथौरागढ़, धारचूला, गंगोलीहाट, कनालीछीना, थल, मुवानी, पांखू, धरमघर,मुनस्यारी और नाचनी, झूलाघाट में खासा असर रहा। लोग दिन भर अपने घरों में रहे। केवल आवश्यक कार्य के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। चाय के खोखों से लेकर परचून की दुकान, रेस्टोरेंट और होटल तक बंद रहे। यहां तक कि मेडिकल स्टोरों के शटर भी पूरे दिन गिरे रहे।
रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए पिथौरागढ़ शहर के लोगों ने अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह जल्दी उठकर बाहर के कामकाज निपटाए। सुबह केवल दूध के लिए लोग घरों से निकले। सुबह सात बजते ही दूध की दुकानें भी बंद हो गईं। सड़कों से लेकर गलियों और मंदिरों में सन्नाटा छाया रहा। रोडवेज स्टेशन, टैक्सी स्टेंड और पेट्रोल पंपों में सन्नाटा छाया रहा। दिन में इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। तिराहों और चौराहों में केवल पुलिस कर्मी ही नजर आए। नगरपालिका के कर्मचारी दिन भर सफाई में जुटे रहे। पालिका की ओर से कूड़ा स्थलों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर छिड़का गया। उपजिलाधिकारी सदर तुषार सैनी ने नगर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उधर, जाजरदेवल, पंडा, गौरीहाट, बड़ालू, वड्डा, भड़कटिया में बाजार पूरी तरह बंद रहे। एसआई संजय कुमार ने बताया गौरीहाट और बड़ालू में एक दो दुकानें खुली थी। कुछ लोग बाजार में घूम रहे थे। वड्डा चौकी प्रभारी एचएस डांगी ने बताया वड्डा बाजार पूरी तरह से बंद रही। कुछ ग्रामीण पता न चलने से खरीदारी के लिए बाजार आए थे।
विज्ञापन
डीडीहाट में जनता कर्फ्यू के दौरान नगर के कई बच्चों ने अपने घरों को पूरा सेनेटाइज कर कोरोना वायरस से जंग छेड़ दी है। बुजुर्गों ने अपने घरों में रहकर कोरोना को हराने की ठानी। अमर उजाला की पड़ताल में आंबेडकर वार्ड के कई बच्चे अपने घरों में मास्क लगाकर सैनिटाइज करते हुए देखे गए।
बेड़ीनाग में नायब तहसीलदार पंकज चंदोला की मौजूदगी में नगर क्षेत्र में सैनिटाइजर डाला गया। थानाध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में पुलिस जवान मौजूद रहे।
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कोरोना के चलते जनता कर्फ्यू के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलों को बंद रखने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद नेपाल सीमा को जोड़ने वाला झूलापुल दिन भर खुला रहा। अमर उजाला ने इस बारे में पुल पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने इस सबंध में उच्चाधिकारियों से आदेश न मिलने की बात कही। शनिवार शाम सीओ राजेंद्र सिंह रौतेला ने शासन से आदेश मिलने के बाद रविवार को झूलापुलों को बंद करने के आदेश दिए थे। पुल पर तैनात एसएसबी और कस्टम को इस बारे में आदेश न मिलने से पुल खुला रहा। इस बारे में सीओ से पूछने पर उन्होंने पुल पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों में तालमेल न होना बताया। रविवार दिन भर एसएसबी ने नेपाल से किसी भी व्यक्ति को भारत नहीं आने दिया। अलबत्ता भारत से नेपाल को लोग जा सके। कनालीछीना में नेपाल को जोड़ने वाला पीपली का डौड़ा में बना झूलापुल भी खुला रहा।श्रीगणेश विकास समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी भूपाल दत्त भट्ट सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों दीपिका भट्ट, हेमलता कठायत, गोकर्ण सिंह ज्ञाला, नरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह कठायत, गीता देवी, समाजसेवी प्रकाश भाट ने डौड़ा झूलापुल को आवाजाही के लिए बंद करने की मांग की है।
चुफाल और गंगोला ने दिए 15-15 लाख
बेड़ीनाग/झूलाघाट। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि गंगोलीहाट विधानसभा के लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ को भेजी है। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने भी कोरोना की रोकथाम के लिए सीएमओ को विधायक निधि से 15 लाख रुपये की धनराशि दी।
विधायक धामी ने दिए 20 लाख रुपये
धारचूला। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने अपने विधान सभा क्षेत्र के अस्पतालों को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने सभी अस्पतालों में सभी आवश्यक सामग्री और दवाएं रखने को कहा है। विधायक धामी का कहना है कि यदि इसके अलावा भी जरूरत पड़ी तो विधायक निधि से और भी धनराशि जारी करेंगे। संवाद
कुछ वाहनों के लिए तो कुछ कोरोना की जांच के लिए भटकते रहे यात्री
पिथौरागढ़। जनता कर्फ्यू के चलते स्थानीय स्तर पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों से वाहन आते रहे। इस दौरान कुछ यात्री पिथौरागढ़ से घरों को जाने के लिए वाहनों की तलाश में तो कुछ कोरोना की जांच के लिए भटकते रहे।
पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच के घाट में बंद होने से मैदानी क्षेत्रों से रविवार को भी मैदानी क्षेत्रों से वाहन सेराघाट-बेड़ीनाग-थल होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचे। दिल्ली सहित अन्य शहरों से आए कुछ यात्री घर जाने से पहले कोरोना की जांच कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें जांच के लिए कहां जाना है यह पता नहीं था। रविवार को रोडवेज की एक बस 22 यात्री को लेकर स्टेशन पहुंचे। वह जांच के लिए भटकते रहे। बाद में पूर्व संक्रामक अस्पताल में बनाए गए केंद्र में कुछ यात्रियों की जांच की गई। ज्यादातर यात्री बिना जांच के लिए घरों को लौट गए। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले इन यात्रियों को झूलाघाट सहित अन्य इलाकों में पहुंचाने के एवज में जीप चालकों ने भारी भरकम किराया लिया।
अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में एक मास्क भी उपलब्ध नहीं
गणाईगंगोली। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में एक भी मॉस्क उपलब्ध नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र प्रसाद उर्फ जेपी भाई ने स्वास्थ्य केंद्र को 10 हजार रुपये के मॉस्क अपनी ओर से देने की बात कही है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में आज दिल्ली और देहरादून से आए 16 लोगों ने करोना की जांच कराई। सभी सामान्य पाए गए। डॉ. संजय डालाकोटी ने बाहर से आने वाले सभी लोगों से जांच कराने का आह्वान किया है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गणाई में एक भी मास्क उपलब्ध नहीं होने की जानकारी गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट को दी गई। जिस पर उन्होंने शीघ्र मास्क उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।