{"_id":"5e063d8f8ebc3e87b84de344","slug":"janak-of-pithoragarh-won-the-1500-meters-race-pithoragarh-news-hld3672523134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के जनक ने जीती 1500 मीटर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के जनक ने जीती 1500 मीटर की दौड़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्यअत
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जनजाति के बालकों की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया है। 200 मीटर की दौड़ ऊधमसिंह नगर के भगवान सिंह और 1500 मीटर में पिथौरागढ़ के जनक सिंह सीपाल ने जीती।
खेल निदेशालय के सौजन्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्राईबल सब प्लान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के जीवन सिंह दूसरे और देहरादून के सतीश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर की दौड़ में पिथौरागढ़ के विनोद इमलाल ने दूसरा और देहरादून के विक्की चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में छह जनपदों के 78 बालकों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक दिनेश चंद्र पाटनी, फकीर राम सार्की, गोकुलानंद पंत, दीपक उप्रेती, देवेंद्र सिंह रावत, सरोज, अजय सार्की, मनोज वर्मा रहे।
संचालन जिला खेल सह समन्वयक निर्मल किशोर भट्ट ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. जीत सिंह ज्याला, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, जगत सिंह महरा, किशन सिंह, हरीश चंद, मंगल सिंह बुदियाल, प्रशांत गर्ब्याल, दिनेश सिंह बिष्ट, सुनील कुमार आदि रहे।