फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jams in Pithoragarh's roads were disturbed throughout the day

पिथौरागढ़ की सड़कों में जाम ही जाम से दिनभर परेशान रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jams in Pithoragarh's roads were disturbed throughout the day
पिथौरागढ़ केएमआयू स्टेशन के पास जाम लगने से फंसी एुबंलेंस। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में हर तरफ जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में रोज लग रहे जाम के कारण लोग परेशान हैं। इसके बावजूद लोगों की समस्या नहीं सुलझ सकी है। लोगों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जाजरदेवल, रई, गंगा निवास, सिल्थाम, वड्डा तिराहा, रोडवेज स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, बैंक रोड, नगर पालिका, घंटाकरण आदि हिस्सों में कई बार जाम लगा। केएमओयू स्टेशन के पास लगे जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। पुलिस ने किसी तरह जाम खोलकर आवाजाही शुरू कराई। नगर में अतिक्रमण और पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोग वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क कर रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क संकरी होने के कारण भी जाम लग रहा है। वहीं सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकतर पुलिस कर्मियों के कुंभ ड्यूटी में होने के कारण यातायात के संचालन में काफी दिक्कत हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed