थल में लगा जाम, एक घंटे वाहनों की आवाजाही ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरों के साथ साथ कस्बों में भी वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। शनिवार को थल कस्बे में मोटर पुल के पास लगे जाम में एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। इस स्थान पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी नहीं होती। आम लोगों के साथ साथ वाहन चालक भी जाम के कारण परेशान रहे। थल पुल तिराहे से बेड़ीनाग, बागेश्वर, डीडीहाट, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, थल, मुवानी के लिए वाहन जाते हैं। अक्सर इस स्थान पर जाम लग जाता है। शनिवार को सुबह नौ से दस बजे तक लगे जाम में 108 वाहन भी फंस गया। इसके अलावा जाम के कारण छात्रों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है।
खास मौकों पर इस स्थान पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की व्यवस्था रहती है लेकिन अन्य मौकों पर पुलिस में स्टाफ की कमी होने के कारण पुलिस का इंतजाम नहीं किया जाता। स्थानीय लोगों की मांग है कि कम से कम स्कूल टाइम पर इस स्थान पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।