{"_id":"63b462fe01fb36365c232a2b","slug":"jalagam-workers-on-work-boycott-pithoragarh-news-hld487448429","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कार्य बहिष्कार पर रहे जलागम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कार्य बहिष्कार पर रहे जलागम कर्मी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जलागम कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जलागम के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक के कार्यालयों को बंद करने के विरोध समेत दो सूत्री मांगों को लेकर जलागम कर्मी मंगलवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
जलागम प्रबंध कार्मिक महासंघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारियों ने सभा में कहा कि जलागम के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक के कार्यालयों को बंद करने के विरोध और विभाग का ढांचा पुनर्गठन करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इसके बावजूद उनकी मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है जिसके विरोध में संगठन ने एक दिनी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
वहीं आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय महामंत्री सौरभ चंद, जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, संयुक्त सचिव पंकज खोलिया ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के सभी कर्मचारी जलागम कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। इस मौके पर जलागम से चंद्रकला कार्की, आदित्य कौशल, सुबोध डंगवाल, गिरीश लाल साह, मदन मोहन नैनवाल, निर्मल कुमार पंत मौजूद थे।