{"_id":"67991772b092df72690113fb","slug":"jal-jeevan-mission-scheme-storehouse-irregularities-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123232-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जल जीवन मिशन योजना है या अनियमितता का भंडार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जल जीवन मिशन योजना है या अनियमितता का भंडार
Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। ग्रामीण एकता मंच और अस्कोट क्षेत्र के लोगों ने जल जीवन मिशन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी को सौंपा।
मंच के संयोजक तरुण पाल ने ज्ञापन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल लगाकर जल देने की योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ है। कहा कि अस्कोट, गर्खा न्याय पंचायत क्षेत्र की करीब 12 पेयजल योजनाएं अधूरी छोड़ दी गई हैं। अस्कोट कस्बे की लाखों रुपये की योजना को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
योजना को स्रोत के पानी से भी नहीं जोड़ा गया है। पानी भंडारण के लिए न तो टैंक बनाया है और न ही बिछाई लाइनों में पानी चलाया गया। उन्होंने पानी की कमी और अनियमितता को देखते हुए क्षेत्र की सभी योजनाओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर योजना का कार्य पूरा नहीं किया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
अधिशासी अभियंता जोशी ने पेयजल लाइन का कार्य शीघ्र पूरा कर पानी चलाने और माह में पांच दिन अवर अभियंता को अस्कोट कैंप कार्यालय में बैठने के लिए सहायक अभियंता को आदेशित किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में महेश पाल, जय बहादुर पाल, नरेंद्र बसेड़ा, नारायण कुंवर, ललित पाल आदि मौजूद रहे।