{"_id":"5b648bb04f1c1bb35d8b7072","slug":"jakhpant-mankot-road-closed-after-coming-to-the-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से जाखपंत-मनकोट सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से जाखपंत-मनकोट सड़क बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जाखपंत-मनकोट सड़क मलबा आने से हुई बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट से जाखपंत होते हुए कटियानी को जाने वाली सड़क शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते मलबा आने से बंद हो गई। इससे क्षेत्र से लगे आधा दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। देर शाम तक विभाग सड़क खोलने के लिए जेसीबी नहीं भेज पाया था।
विज्ञापन
जाखपंत-मनकोट मार्ग भट्टाड़ के पास मलबा आने से बंद हो गया है। इस कारण क्षेत्र के कटियानी, मनकोट, ढोलखोली, भट्टाड़, कुचला, भदोवदि, जरगानी गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटा है। ग्राम प्रधान कटियानी शांति देवी ने बताया कि सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई ने दो वर्ष पहले किया था। सड़क के डेंजर जोन की चौड़ाई बहुत कम है।
विज्ञापन
इस कारण कम चौड़ाई वाले स्थान पर मलबा आने से सड़क बार-बार बंद हो रही है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई के जूनियर अभियंता अनिल रावत ने बताया स्लाइडिंग जोन होने से बार-बार मलबा सड़क पर आ रहा है। ग्रामीणों द्वारा मलबे को खेतों में फेंकने से मना करने पर दिक्कत आ रही है। मलबे को शीघ्र हटाया जाएगा।
विज्ञापन