फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jaika project will start soon in four blocks of Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के चार ब्लाॅकों में जल्द शुरू होगी जायका परियोजना

Mon, 22 Jan 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Jaika project will start soon in four blocks of Pithoragarh
पिथौरागढ़। जायका परियोजना के तहत पिथौरागढ़ जिले के चार विकासखंडों के ग्रामीण जापानी तकनीक से फल और सब्जियों का उत्पादन करेंगे। जायका परियोजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद हैं। देहरादून से आई जायका की टीम ने चयनित चार विकासखंडों का सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में जायका परियोजना के तहत गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, बिण और मूनाकोट विकासखंड को चयनित किया गया है। यहां के किसानों को जायका के वैज्ञानिक और एक्सपर्ट जापानी तकनीक से फल, सब्जी उत्पादन की बारीकियां सिखाएंगे।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत किसानों की ओर से उत्पादित किए गए फल, सब्जियों को बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा दो-दो कलस्टर भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत उन्हीं उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा जिसका उत्पादन क्षेत्र में अच्छा होता हो। परियोजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पहाड़ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सेब, माल्टा उत्पादन को दिया जाएगा बढ़ावा
पिथौरागढ़। जायका परियोजना के तहत स्थानीय उत्पाद सेब, माल्टा आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। इस परियोजना में राज्य के चार जिले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, नैनीताल और टिहरी जिले का चयन किया गया है। परियोजना के तहत फल संरक्षण केंद्रों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। संवाद

कोट
पिथौरागढ़ में जायका परियोजना के तहत चार विकासखंडों को चिन्हित किया गया है। जायका के एक्सपर्ट की टीम ने सभी चयनित विकासखंडों का सर्वे भी कर लिया है। जल्द परियोजना के शुरू होने की उम्मीद है। - त्रिलोकी राय, डीएचओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed