{"_id":"57f13c814f1c1bb865574a39","slug":"itbp-won-the-volleyball-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में वालीबाल में विजेता टीम ट्राफी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापू चल वैजयंती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आईटीबीपी ने जीत ली है। फाइनल मुकाबला आईटीबीपी की सेंटर टीम और ग्रीन सिटी के बीच खेला गया। इससे पहले आईटीबीपी ने एसएसबी को और ग्रीन सिटी ने हरसैम क्लब हाट को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा की ओर से एलान किया कि डीडीहाट में खेल मैदान के लिए तीन लाख रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
डीडीहाट यूथ सोसाइटी और पांगती पुस्तक भंडार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कड़ा संघर्ष हुआ। पहला सेट आईटीबीपी ने 15-6 से जीता, लेकिन दूसरे सेट में ग्रीन सिटी ने वापसी करते हुए 15-13 से मैच बराबर किया। तीसरा सेट 15-6 से और चौथा सेट 15-5 से जीतकर आईटीबीपी ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के निर्णायक इंद्रजीत सामंत, भूपेंद्र टोलिया और राजेंद्र बिष्ट थे। स्कोरर धर्मेंद्र टोलिया, कमेंट्री संजू पंत ने की। सूर्य मांटेसरी इंटर कॉलेज और मल्लिकार्जुन विद्यापीठ के बच्चों ने प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
डीडीहाट यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पंत और डीएस पांगती ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान थानाध्यक्ष जीएस सामंत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। प्रतियोगिता संपन्न कराने में पुष्कर सिंह पांगती, सत्यवान मर्तोलिया, जोगा सिंह नित्वाल, समरपाल, भूपेंद्र पंवार, करन टोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन