{"_id":"5e063e418ebc3e87a25b51a6","slug":"itbp-personnel-stranded-in-rilkot-will-be-evacuated-by-helicopter-today-pithoragarh-news-hld3672048177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलकोट में फंसे आईटीबीपी के जवानों को आज हेली से निकाला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलकोट में फंसे आईटीबीपी के जवानों को आज हेली से निकाला जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम अनुकूल रहने पर रिलकोट चेक पोस्ट में फंसे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के आठ जवानों को शनिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा। भारी बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने से ये जवान रिलकोट चौकी से नीचे की ओर नहीं लौट पा रहे हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस बार भारी हिमपात हुआ है। 12 और 13 दिसंबर को हिमपात से मार्ग बंद होने के कारण रिलकोट और बोगडियार चौकियों में तैनात जवान निचली चौकियों में शिफ्ट होने के दौरान फंस गए थे।
पांच दिन पहले बोगडियार चौकी के जवान स्वयं मार्ग खोलकर 36 किमी दूर मुनस्यारी लौट आए थे, जबकि बोगडियार से लगभग 14 किमी दूर रिलकोट चौकी में आठ जवानों के साथ ही सामान ढोने के लिए गए सात पोर्टर भी फंसे थे। ये सभी पोर्टर बृहस्पतिवार को जोखिम उठाकर कई फीट बर्फ पर पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंच गए जबकि आठ जवान अब भी फंसे हुए हैं। इन जवानों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से नीचे लाया जाना है।
विज्ञापन
इसके लिए आईटीबीपी के साथ ही जिला प्रशासन ने सेना से हेलीकॉप्टर की मांग की थी। आईटीबीपी की चौदहवीं बटालियन के सेनानी अशोक कुमार ने बताया कि जवानों को रिलकोट से नीचे लाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। मौसम अनुकूल होने पर शनिवार को आठों जवानों को हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा।