{"_id":"5756f7e34f1c1b9a6e9c51bc","slug":"itbp-opened-the-control-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने खोला नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने खोला नियंत्रण कक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सातवीं वाहिनी ने कैलास मानसरोवर यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कैलास यात्रियों की सभी जानकारी को सरकार और यात्रियों के परिजनों तक पहुंचाने के लिए आईटीबीपी में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है।
विज्ञापन
सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि 8 जून को दिल्ली से शुरू होने वाले कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
यात्रा के पैदल पड़ाव में पहुंचने के बाद प्रत्येक यात्री के बारे में, उनके स्वास्थ्य आदि की जानकारी उनके परिजनों और केंद्र एवं राज्य सरकारों को देने के लिए वाहिनी मुख्यालय में कैलास यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। कंट्रोल रूम का नंबर 05964-232143 है। सेनानी ने बताया कि कैलास यात्रा कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा आईटीबीपी की आपदा प्रबंधन की टीमें गाला से लमारी तक 19 किमी, लमारी से छियालेख 7 किमी और छियालेख से गुंजी तक 16 किमी के दायरे में तैनात कर दी गई हैं। आईटीबीपी की मेडिकल और संचार की टीमें गुंजी पहुंच चुकी हैं, जो यात्रा के दौरान प्रत्येक दल का मेडिकल परीक्षण करेगी। गुंजी और तकलाकोट के बीच संचार व्यवस्था को भी शीघ्र स्थापित कर दिया जाएगा।