फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP jawan injured in accident dies

Pithoragarh News: दुर्घटना में घायल आईटीबीपी जवान का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan injured in accident dies
संतोष सिंह (फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उडियारी गांव निवासी आईटीबीपी जवान संतोष सिंह महरा (30) का निधन हो गया है। वह 31 दिसंबर को असोम में वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज मोहनबाड़ी असोम में चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 9वीं बटालियन आईटीबीपी में तैनात संतोष सिंह पुत्र गंगा सिंह महरा डिब्रूगढ़ असोम में तैनात थे। 31 दिसंबर को वह वाहन से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक हुई वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चार जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

उनके परिवार में पत्नी मनीषा, डेढ़ वर्ष का बेटा, बुजुर्ग माता-पिता और छोटा भाई हैं। निधन की खबर सुनने के बाद से पूरा परिवार बेसुध पड़ा है। जवान की पार्थिव देह शुक्रवार को लाई जाएगी। रामगंगा घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की जाएगी। जवान के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक फकीर राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नारायण राम आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष एलएस डांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed