{"_id":"66e56631048d9ce14d016c87","slug":"gypsy-filled-with-tourists-flows-in-river-in-ramnagar-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: रामनगर में पर्यटकों से भरी जिप्सी नदी में बही, महिला समेत पांच लोग थे सवार; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: रामनगर में पर्यटकों से भरी जिप्सी नदी में बही, महिला समेत पांच लोग थे सवार; मची चीख पुकार
Sat, 14 Sep 2024 04:02 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:02 PM IST
सार
रामनगर बाजार से ढेला स्थित रिजॉर्ट में जा रहे पर्यटकों की जिप्सी देर शाम ढेला नदी के रपटे में बह गई। इस दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे। सभी को सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन
रामनगर में पर्यटकों से भरी जिप्सी नदी में बही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर बाजार से ढेला स्थित रिजॉर्ट में जा रहे पर्यटकों की जिप्सी देर शाम करीब 7:15 बजे ढेला नदी के रपटे में बह गई। वाहन में सवार महिला सहित पांच पर्यटकों को सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Bhimtal News: बरसाती नाले का पानी बना आफत, NDRF और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर 18 लोगों को बचाया
विज्ञापन
तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि सभी पर्यटक सकुशल है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जिप्सी में ऋषि नगर, रानीबाग, (दिल्ली) निवासी ईशान आनंद, संजय आनंद, उमा आनंद और संजना आनंद सवार थे। इधर ढेला रेंजर नवीन पांडे ने बताया कि जिप्सी सवार की गलती से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन