{"_id":"608ef2ce8ebc3e7c18237a24","slug":"itbp-invites-cena-actor-sanjay-mishra-to-come-to-mount-oom-pithoragarh-news-hld4232404152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने सीने अभिनेता संजय मिश्रा को ऊं पर्वत आने का निमंत्रण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने सीने अभिनेता संजय मिश्रा को ऊं पर्वत आने का निमंत्रण दिया
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने बॉलीवुड सिने कलाकार संजय मिश्रा को शिव धाम के अहम पड़ाव नाभीढ़ांग और छोटा कैलाश आने का न्योता दिया है। जिसे संजय मिश्रा ने स्वीकार कर अपनी सहमति दी।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस की सातवीं वाहिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में मिर्थी पहुंचे सिने कलाकार संजय मिश्रा को सातवीं वाहिनी के सेनानी एटी बोरकर ने हिमालयी पोस्टों में रह रहे जवानों के उत्साहवर्धन के लिए नाभीढ़ांग और छोटा कैलाश आने का निमंत्रण दिया। सिने अभिनेता मिश्रा ने कहा कि आईटीबीपी से उनका पुराना रिश्ता है।
जब भी वह अपने ससुराल आते हैं तो वह आईटीबीपी मिर्थी आते ही हैं। उनकी हिट फिल्मों में से एक अंग्रेजी में कहते है का प्रोमो भी आईटीबीपी के डीआईजी मुख्यालय बरेली में ही पहली बार दिखाया गया। मिश्रा ने सेनानी के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि वह स्वयं भी शिव के भक्त हैं और ऊं पर्वत और छोटा कैलाश के दर्शन करने के लिए आतुर हैं। आईटीबीपी में मिश्रा को सेनानी बोरकर ने हिमालयी क्षेत्रों के बारे में जानकारी और कैलाश पर्वत की जानकारी वाली दो किताबें भेंट की। इस दौरान कई आईटीबीपी के कई जवानों ने सिने अभिनेता मिश्रा के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई।