फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP IG Sanjay Gunjyal honored with President Police Medal

Pithoragarh News: आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, धारचूला के लोगों में खुशी की लहर

Wed, 08 Jan 2025 05:23 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Jan 2025 05:23 PM IST
सार

व्यास घाटी के ग्राम गुंजी निवासी आईटीबीपी में तैनात आईजी संजय गुंज्याल को ओडिसा के भुवनेश्वर में आयोजित बल के स्थापना दिवस की परेड पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

विज्ञापन
ITBP IG Sanjay Gunjyal honored with President Police Medal
आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित - फोटो : आईटीबीपी

विस्तार

 

विज्ञापन

धारचूला के व्यास घाटी के ग्राम गुंजी निवासी आईटीबीपी में तैनात आईजी संजय गुंज्याल को ओडिसा के भुवनेश्वर में आयोजित बल के स्थापना दिवस की परेड पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्व में गुंज्याल को कुंभ मेले के सफल आयोजन पर उत्तराखंड सरकार ताम्र पत्र से भी सम्मानित कर चुकी है। उन्हें राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक आदि से भी सम्मानित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2018 में उत्तराखंड पुलिस के आठ जवानों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया था। एसडीआरएफ के आईजी रहते हुए उन्होंने कई उत्कृष्ट कार्य किए।

विज्ञापन


आईजी गुंज्याल को पदक मिलने पर रं कल्याण संस्था के केंद्रीय मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, अध्यक्ष अरविंद ह्यांकी, दीलिंग दारमा सेवा समिति अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने उन्हें सीमांत का गौरव बताते हुए बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed