फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   It didn't rain enough, it didn't snow... the water level is falling

Pithoragarh News: पर्याप्त बारिश हुई नहीं, बर्फ गिरी नहीं... जलस्तर गिर रहा है

Sat, 24 Feb 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
It didn't rain enough, it didn't snow... the water level is falling
पिथौरागढ़। इस बार सर्दियों के सीजन में सीमांत जिले में पर्याप्त बर्फबारी और बारिश नहीं होने से पेयजल योजनाओं पर संकट मंडराने लगा है। पिथौरागढ़ जल संस्थान के तहत आने वाली ग्रेविटी की 201 योजनाओं में अभी से पानी की कमी हो गई है। ऐसे में गर्मियों में इन योजनाओं पर निर्भर चार ब्लॉकों की 60,000 की आबादी को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में प्रतिदिन 12.50 एमएलडी पानी की मांग है। इसके सापेक्ष पंपिंग योजनाओं से करीब 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान पिथौरागढ़ के अंतर्गत चार ब्लॉक गंगोलीहाट, विण, मूनाकोट और कनालीछीना आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए ग्रेविटी की 201 पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं। इस बार जाड़ों में बर्फबारी और बारिश बेहद कम होने से पेयजल स्रोत रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। इसके चलते इन योजनाओं में अभी से करीब 20 फीसदी तक पानी कम हो गया है।
विज्ञापन

मूनाकोट और गंगोलीहाट के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से लोग पानी के लिए पानी का इंतजाम करने के लिए भटकने लगे हैं। खुद की जरूरतें पूरी करने के साथ ही मवेशियों और अन्य कार्यों के लिए भी पानी की जरूरत पड़ती है। मध्य मार्च के बाद सूरज का ताप बढ़ते ही ग्रामीणों को पानी के इंतजाम के लिए भटकना पड़ सकता है। रोड किनारे के लोगों को तो पिकअप आदि से पानी की आपूर्ति हो जाएगी लेकिन ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए पिथौरागढ़ नगर में चार टैंकर हैं। एक टैंकर गंगोलीहाट में है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए पिकअप और खच्चरों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। पेयजल समस्या से निपटने के लिए समय रहते पूरी तैयारी की जा रही है। सुरेश चंद्र जोशी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, पिथौरागढ़।
--
पेयजल विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़/चंपावत। पेयजल विभाग का राजकीयकरण किए जाने की मांग को लेकर जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कार्मिकों ने दूसरे दिन शनिवार को भी सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।
निगम और संस्थान के तकनीकी, फील्ड कर्मी शनिवार को हनुमान मंदिर स्थित पंप हाउस पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के निर्माण, संचालन कार्य निजी संस्थाओं को हस्तगत किए जाने का विरोध किया।
प्रदर्शन करने वालों में पेयजल तकनीकी, फील्ड कर्मचारी संगठन के मंडलीय सचिव चंद्र सिंह मेहता, शाखा अध्यक्ष कवींद्र सिंह मेहता, सचिव ललित मोहन जोशी, बलवंत सिंह बिष्ट, खुशबू जोशी, चंद्रमोहन चनकन्याल, कमल कुमार भट्ट, रवि लोहनी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
इधर चंपावत में पेयजल निगम कार्यालय में पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष यमन बिष्ट के नेतृत्व में कर्मियों ने एकत्र होकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पेयजल निगम और जल संस्थान विभाग का एकीकरण, राजकीयकरण और पेयजल योजनाओं को जल संस्थान के माध्यम से संचालित किया जाए।

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश उप्रेती, ललित भटूट, प्रदीप पुनेठा, सागर तिवारी, बृज मोहन जोशी, दीपक जोशी, रीना देउपा, रुकमणी जोशी आदि शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed