{"_id":"6aecc58c2a9acb75510d81ec","slug":"issues-regarding-roads-drinking-water-and-electricity-raised-at-bdc-meeting-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148678-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीडीसी बैठक में उठे सड़क, पेयजल और बिजली के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीडीसी बैठक में उठे सड़क, पेयजल और बिजली के मुद्दे
Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड सभागार में हुई बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हुए इनके समाधान की मांग की।
विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। सिरोली के प्रधान विमल कुमार ने प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी लगाकर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। काणाधार के प्रधान ने कहा कि कहा कि सड़क निर्माण के चलते पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं।
कई बार मांग के बाद भी पेयजल लाइन ठीक नहीं की जा रही है। घिंघरानी की प्रधान ममता देवी ने कहा कि उनके क्षेत्र में जर्जर बिजली के खंभे खतरा बने हैं। इसके बाद भी खंभों को नहीं बदला जा रहा है। यूपीसीएल किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में रखते हुए इनके समाधान की मांग की। पीडी आशीष पुनेठा ने समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम खुशबू पांडे, बीडीओ दुर्गा राम, विजेंद्र मलड़ा, हरीश कोहली, कमला कापड़ी, रविंद्र कुमार, पुष्पा देवी,कुंदन सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।