{"_id":"6706c7b3a10d040f7b017127","slug":"issue-of-poor-education-system-raised-in-youth-parliament-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-118893-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: युवा संसद में उठा बदहाल शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: युवा संसद में उठा बदहाल शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा
Wed, 09 Oct 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
राआइका कनालीछीना में राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। जीआईसी कनालीछीना में आयोजित युवा संसद में बदहाल शिक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्ष ने कहा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। शिक्षा मंत्री ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। इस दौरान महिला उत्पीड़न पर विपक्ष ने मजबूती से सवाल उठाए।
बुधवार को कनालीछीना में राष्ट्रीय युवा संसद का पूर्व प्राचार्य पुष्कर दत्त जोशी, एसएससी अध्यक्ष तारा देवी और पीटीए अध्यक्ष जेपी जोशी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। स्पीकर की भूमिका कक्षा 12 की छात्रा लता दिगारी ने निभाई। सभी सदस्यों ने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री प्रियम जोशी ने नव नियुक्त चार मंत्रियों का परिचय सदन से कराया।
शिक्षा मंत्री अंशिका पांडे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की उपयोगिता बताई। सांसद कुमारी भावना अन्ना ने उनके क्षेत्र में विद्यालय न होने का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्री ने उन्हें जल्द केंद्रीय विद्यालय संचालित करने का आश्वासन दिया। विपक्षी लता कोहली ने महिला उत्पीड़न पर सवाल उठाए। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री गुंजन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून बनाए गए हैं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में राजनीति की समझ बढ़ती है और देश के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगई सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे। संवाद