{"_id":"688bbb1774b1381c6e0b0857","slug":"isha-of-quirizimia-became-pradhan-at-the-age-of-22-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130877-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: क्वीरीजिमिया की ईशा 22 वर्ष की उम्र में बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: क्वीरीजिमिया की ईशा 22 वर्ष की उम्र में बनीं प्रधान
Fri, 01 Aug 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
ईशा, क्वीरीजिमियां गांव से चुनीं गई ग्राम प्रधान।
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के क्वीरीजिमियां गांव की ईशा ग्राम प्रधान का चुनाव जीत गई हैं। वह महज 22 वर्ष की उम्र में ग्राम प्रधान बनी हैं। उनके गांव से तीन उम्मीदवार मैदान में थे। ग्रामीणों ने युवा ईशा पर अपना भरोसा जताया। ईशा की शैक्षिक योग्यता बीए व बीएड है। चुनाव जीतने के बाद उनका कहना है कि जिस तरह से ग्रामीणों ने उन पर भरोसा जताया है, वह गांव में विकास कार्य कराकर इस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी। संवाद
विज्ञापन