फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Invirnement Day in Pithauragarh

हमें स्वस्थ रहने है तो प्रकृति को हरा भरा रखना होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Invirnement Day in Pithauragarh
पिथौरागढ़ एसएसबी एंचोली में पौधरोपण करते कार्यवाहक कमांडेंट। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/ अस्कोट/डीडीहाट। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक तौर पर जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। जिला मुख्यालय में डीएम आनंद स्वरूप ने जाखनी क्षेत्र में मोरपंखी के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी को यह एहसास दिलाता है कि हमें स्वस्थ रहना है तो हमें प्रकृति को हरा भरा रखना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ अनुराधा पाल ने भी पौधे लगाए। खनन विभाग, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में डीडीओ गोपाल गिरी, रेंजर दिनेश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन कापड़ी, सभासद किशन सिंह, ज्योति पुनेठा, गोविंद बिष्ट, ललित पंत, राजकुमार, हिमांशु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवकों और युवा मंडलों के सदस्यों ने आठ ब्लॉकों पौधरोपण किया। एसडीएस में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रकाश सिंह प्रथम, पारस नाथ द्वितीय, प्रियांशी पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं।
निर्णायक प्रवक्ता पदम सिंह, नवीन चंद्र, दीपक सुतेड़ी रहे। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। एसएसबी 55वीं वाहिनी एंचोली में कार्यवाहक कमांडेंट आरके राजेश्वरी के नेतृत्व में अधिकारी और जवानों ने शहीद सहायक कमांडेंट चारू चंद्र पाठक वाटिका में पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट संतोष लाल, समीर राणा, निरीक्षक हीरा लाल समेत कई शामिल रहे। सामाजिक कार्यकर्ता ललित अधिकारी के नेतृत्व में टीम मोदी समर्थक संघ ने धमौड़ में पौधरोपण किया।
इस मौके पर भगवान बल्लभ पंत, ललित अधिकारी, प्रकाश जोशी, किरन पाल, दीपक मेहता, आशीष राणा, सुभांशु सिंह सामंत आदि थे।
अस्कोट में ग्राम हेल्पिया में वन विभाग, अर्पण संस्था और ग्रामीणों ने मिलकर पौधरोपण किया। लोगों ने बांज, आंवला, अमरूद के पौध रोपे। कार्यक्रम में रेंजर राजेंद्र बिष्ट, आनंद ओझा, रेखा ओझा, विनोद ओझा, नेहा पाल, गुंजन पाठक, ज्योति पाठक, कविता, गंगा आदि रहे।
डीडीहाट में आईटीबीपी ने वन विभाग की मदद से वाहिनी मुख्यालय में सैकड़ों पौधे लगाए। एसएसबी ने नारायणनगर और वाहिनी मुख्यालय में और तहसीलदार शुभांगिनी ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर आईटीबीपी के सेनानी एटी बोरकर, एसएसबी के सेनानी महेंद्र प्रताप, वन रेंजर पीएस देउपा आदि रहेे।
पर्यावरण संरक्षण से जला रहे आंदोलन की अलख
पिथौरागढ़। केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पांचवें दिन भी पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर अपनी मांगों को निगम तक पहुंचाया।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर विगत एक जून से चलाया जा रहा आंदोलन के पांचवें दिन समूचे कुमाऊं मंडल में निगम कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया और विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे लगाए।
इस कार्यक्रम से हिमालय क्षेत्र में स्थित पिंडारी मार्ग और कैलाश मानसरोवर मार्ग में स्थित आवास गृह में भी कर्मचारियों ने सफाई अभियान और पौधारोपण किया।
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
धारचूला/मुनस्यारी/धरमघर (पिथौरागढ़)। एसएसबी 11वीं वाहिनी में कमांडिंग ऑफीसर महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सीमा चौकी खोतीला में पौधे लगाए गए।
सीमा चौकी धारचूला में निरीक्षक मान सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण और स्वच्छता सफाई का कार्यक्रम किया गया। छारछुम के प्राथमिक विद्यालय, गोठी, ऐलागाड, दोबाट, तवाघाट, पांगला, और व्यास घाटी के लामारी, बुद्धि, गूंजी में जवानों पौधे लगाए गए।
मुनस्यारी में रेंजर लवराज पांगती की अगुवाई मल्ला घोरपट्टा में पौधरोपण किया। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ प्रकाश वर्मा, बीईओ कार्यालय में हेमचंद्र कश्यप अगुवाई में पौधे रोपेे।

धरमघर में हिमदर्शन कुटीर धरमघर में गिलोय औषधि प्रजाति के पौध लगाए। वन रेंज कार्यालय में कर्मचारियों ने अखरोट अकेसिया, पांगर और फलदार पेड़ लगाए। इस मौके पर रेंजर नारायण पांडेय, भवान सिंह राठौर, पुरान जोशी, गंगा राम, प्रसाद टम्टा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed