फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Investigation of students kept in quarantine

क्वारंटीन में रखे गए छात्र-छात्राओं की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Investigation of students kept in quarantine
पिथौरागढ़ ऐंचोली जांच केंद्र में कोटा से आई छात्रा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एज? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजस्थान के कोटा से आए छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को क्वारंटीन पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सभी बच्चों की जांच की। जांच में सभी बच्चे और परिजन सामान्य पाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात हल्द्वानी से पहुंचे 32 बच्चों और उनके अभिभावकों की जांच की गई। उसके बाद चार बच्चों को टीआरसी और 28 को मधुर होटल चंडाक में क्वारंटीन पर रखा गया। बुधवार को डॉ. केसी भट्ट और डॉ. कुंदन कुमार ने बच्चों की जांच की। बीते दिन ही आठ लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया। होम क्वारंटीन में अब 354 लोग हैं। अपर सीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि जांच में कोटा से आए सभी बच्चे सामान्य पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की रोज जांच की जाएगी। उधर ऐंचोली स्थित शुभकामना बैंक्वेट हॉल में बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पिछले चार दिन में 181 लोगों की जांच की गई है। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

संदिग्ध युवक को राहत शिविर में भेजा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। राजस्व उप निरीक्षक शिलिंग जीवन लाल वर्मा ने बताया कि मर्सोली की प्रधान हेमा बिष्ट ने सूचना दी कि एक व्यक्ति तोक मोड़ पर घूम रहा है। युवक से पूछताछ की गई तो वह अपना नाम नहीं बता पाया। उसने नेपाल के बैतड़ी के होने की जानकारी दी। गांव के उत्तम बिष्ट, सरपंच राजेंद्र राम ने उसे मूनाकोट राहत शिविर में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed