फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Investigation not done in India, found corona infected as soon as it entered Nepal

Pithoragarh News: भारत में नहीं हुई जांच, नेपाल में प्रवेश करते ही निकला कोरोना संक्रमित

Sat, 07 Jun 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Investigation not done in India, found corona infected as soon as it entered Nepal
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में कोरोना के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही भारी पड़ सकती है। पिथौरागढ़ से स्वदेश लौट रहे नेपाली नागरिक की भारतीय नाके पर जांच नहीं हुई। जब उसने नेपाल में प्रवेश किया और यहां उसकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में मजदूरी करने वाला नेपाली नागरिक अस्वस्थ होने के कारण शनिवार को स्वदेश लौटा। झूलाघाट में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर भारतीय सीमा में कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नेपाल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। ऐसे में मजदूर के नेपाल में प्रवेश करते ही जब उसकी कोरोना जांच हुई तो वह पॉजीटिव निकला। बैतड़ी स्वास्थ्य विभाग ने उसे क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

जुलाघाट (नेपाल) के हेल्थ डेस्क के लैब तकनीशियन राजेंद्र राम ने बताया कि संबंधित व्यक्ति पिथौरागढ़ में मजदूरी करता था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर वह स्वदेश लौटा है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से झूलाघाट तक वह कितने लोगों के संपर्क में आया, स्वास्थ्य विभाग के लिए यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसे में सीमांत जिले में कोरोना के प्रति बरती जाने वाली यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed