फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Internet. given. people. platform. showcase. their talent

इंटरनेट ने दिया लोगों को प्रतिभा दिखाने का मंच : डीएम

Wed, 12 Feb 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Internet. given. people. platform. showcase. their talent
पिथौरागढ़। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में कार्यशाला हुई। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि इंटरनेट ने लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है। इस दौरान विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में डीएम ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। यह शिक्षा, संचार, मनोरंजन और व्यवसाय में परिवर्तन ला रहा है। इंटरनेट के लाभ के साथ इसके कई दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं। यह साइबर अपराध, ऑनलाइन बुलिंग का कारण भी बन रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग करना होगा। इंटरनेट पर तेजी से फैल रहीं गलत जानकारी समाज में भ्रम और अराजकता पैदा कर रही हैं। एनआईसी के उपनिदेशक गौरव कुमार ने विद्यार्थियों और अधिकारियों को इंटरनेट की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में डीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल, सीईओ हरक राम कोहली, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, डीपीआरओ हरीश आर्या आदि मौजूद रहे।

सुरक्षित इंटरनेट का प्रयोग करें, अपराध से बचें : सीडीओ
चंपावत। विश्व में इस समय इंटरनेट का उपयोग काफी बढ़ चुका है। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के तहत दुनिया भर के लोगों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना है। सुरक्षित इंटरनेट का एकमात्र तरीका अपनी सामान्य समझ का इस्तेमाल और थोड़ी सी जागरूकता है। यह बातें सीडीओ संजय कुमार सिंह ने इंटरनेट डे पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
मंगलवार को जिला सभागार में टूगेदर फॉर ए बेटर इंटरनेट थीम पर हुई कार्यशाला में सीडीओ ने डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग ईमेल, ओटीपी व पिन मांगने आदि के प्रति जागरूक किया।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बूरा, नेटवर्क इंजीनियर दिग्विजय पांग्ती, रजत पांडेय, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल ने भी इंटरनेट की जानकारी दी। यहां सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed