फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   International player Valdiya honored

Pithoragarh News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वल्दिया को किया सम्मानित

Tue, 09 Apr 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Apr 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
International player Valdiya honored
पि​थौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय ​खिलाड़ी कै. सुरेंद्र सिंह व​ल्दिया को सम्मानित करते क्षत्रिय समाज
पिथौरागढ़। देवभूमि क्षत्रिय समिति पिथौरागढ़ ने और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कै. सुरेंद्र सिंह वल्दिया को ऐंचोली स्थित एक होटल में सम्मानित किया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के हितों को संरक्षित करने सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के पूर्व उप कुलपति ठाकुर नरेंद्र सिंह भंडारी ने क्षत्रिय समाज की एकता पर बल देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों और युवाओं में फैल रही नशे की प्रवृति को खत्म करने का आह्वान किया। क्षत्रिय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट ने समाज हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध रहते हुए हमेशा जरूरतमंद की मदद को संकल्पित रहने को कहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह खनका ने समाज के सभी लोगों से समिति के साथ तन मन धन से जुड़ने को कहा। समिति के संरक्षक राम सिंह ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक संगठन है। बैठक का संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया, नानू बिष्ट, इंद्रजीत सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान दिलीप वल्दिया, गोविंद सिंह बिष्ट, किशन सिंह भाटिया, भूपेंद्र सिंह मेहरा, कर्नल करम सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह अधिकारी, अजय महर, ठाकुर कृष्ण बहादुर मल, दिलीप सिंह वल्दिया, गिरीश सिंह महर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed