{"_id":"6245f6d52db5de0adf15f5b6","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-ee-absent-in-the-meeting-pithoragarh-news-hld4580520166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में अनुपस्थित ईई का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते डीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। डीएम ने जिला सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को जल जीवन मिशन योजना के तहत बचे कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में ईई जल संस्थान डीडीहाट के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उनका वेजन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं करने पर एपीडी का स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगले 15 दिनों में जल जीवन कार्यों की फिर से समीक्षा की जाएगी। जल जीवन मिशन की महत्वपूर्ण बैठक में डीडीहाट जल संस्थान के ईई के उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के सहीं आंकड़े प्रस्तुत नहीं करने पर एपीडी का स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने अधीक्षण अभियंताओं को भी बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 616 लक्ष्य में 459 योजनाओं की निविदा और 385 योजनाओं के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक 104 करोड़ में 79 करोड़ की धनराशि व्यय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।