फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Instructions to speed up the works of PM Vishwakarma Yojana

Pithoragarh News: पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 02 Jul 2024 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up the works of PM Vishwakarma Yojana
 पिथौरागढ़ में पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक लेते सीडीओ नंदन कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
पिथौरागढ़। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने अधिकारियों के साथ पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने योजना में तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में बताया गया कि जनपद में पीएम विश्वकर्मा योजना में कुल 14195 आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से पहले चरण में 7129 आवेदनों का सत्यापन हो गया है। 7066 आवेदन लंबित हैं। दूसरे चरण में 284 आवेदनों का सत्यापन हुआ है। 6859 आवेदन लंबित हैं। तीसरे चरण में 204 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। ऑनलाइन जुड़े खंड विकास अधिकारी बिण ने बताया कि योजना में वर्तमान में ग्राम स्तर पर 1917 लंबित आवेदन पत्र हैं। बीडीओ मूनाकोट ने बताया कि 558 आवेदन पत्र लंबित हैं। कनालीछीना में 193, डीडीहाट में आठ, गंगोलीहाट में चार, बेड़ीनाग में 11, धारचूला में 610 और मुनस्यारी में 216 आवेदन पत्र लंबित हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका पिथौरागढ़ में 3256, धारचूला में 82, गंगोलीहाट में चार आवेदन पत्र लंबित हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों, ईओ नगरपालिका, जीएम डीआईसी को योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, डीपीआरओ हरीश आर्य, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पंकज तिवारी समेत खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed