फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspector Bora of Gobargarh received the Director General Gold Medal

गोबरगड़ा के इंस्पेक्टर बोरा को मिला महानिदेशक स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Inspector Bora of Gobargarh received the Director General Gold Medal
इंस्पेक्टर जगदीश सिंह बोरा। - फोटो : PITHORAGARH
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात गणाईगंगोली तहसील के गोबरगड़ा निवासी निरीक्षक जगदीश सिंह बोरा पुत्र दान सिंह बोरा को विशिष्ट कार्यों के लिए महानिदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को बीएसएफ के स्थापना दिवस पर बल के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीएसएफ के महानिदेशक विवेक जौहरी ने बोरा को स्वर्ण पदक प्रदान किया। बोरा को 25 वर्ष की सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2010 और 2018 में उन्हें बल के महानिदेशक की ओर से प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया था। बोरा इस समय नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय में तैनात हैं। बोरा को सम्मान मिलने पर विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा शिवजी, प्रधान अंजू बोरा, पूरन सिंह आदि ने खुशी जताई है। कहा है कि उन्होंने क्षेत्र, जिले और राज्य का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed