फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspection By kumaun comissioner

महाकाली मंदिर में लगाएं महाकालेश्वर गुफा का शिलापट : कुमाऊं कमिश्नर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspection By kumaun comissioner
गंगोलीहाट महाकालेश्वर गुफा का निरीक्षण करते कुमाऊं कमिश्नर और डीएम। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत और डीएम डॉ. आशीष चौहान ने हाल ही में प्रकाश में आई गुफाओं का निरीक्षण किया। आयुक्त दीपक ने कहा कि इनको शीघ्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को गुफाओं का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने डीएम को महाकाली मंदिर में इन गुफाओं की जानकारी के बारे में शिलापट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त दीपक ने शुक्रवार को डीएम पिथौरागढ़ के साथ महाकाली मंदिर में पूजा, अर्चना भी की। इसके बाद हाल ही में प्रकाश में आई महाकालेश्वर गुफा के दर्शन किए। महाकालेश्वर गुफा महाकाली मंदिर से डेढ़ किमी की दूरी पर है। कुमाऊं कमिश्नर देवदार और बांज के घने जंगल को देख बीचबीच में इस क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंगोली क्षेत्र को गुफाओं की घाटी, साहसिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही गंगोलीहाट का दो से चार दिन का कार्यक्रम बनाकर यहां आएंगे। इस दौरान उनके साथ गुफा खोजने वाले ऋषभ रावल, पप्पू रावल, सुरेंद्र बिष्ट, भूपेश पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को भेंट की ओम पर्वत की पेंटिंग
पिथौरागढ़। द आर्ट सरोवर की संस्थापक और कलाकार शिवानी डम्डियाल ने मंडलायुक्त आईएएस दीपक रावत से मुलाकात कर स्वयं तैयार की ओम पर्वत की पेंटिंग भेंट की। उन्होंने आयुक्त से डिजिटल ऐपण और कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण के लिए वार्ता की। इस मौके पर उन्नति स्वयं सहायता समूह की सदस्य बबीता पुनेठा ने समूह के किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed