{"_id":"630e5757833f0627fa344b28","slug":"inspection-by-basic-education-director-vandana-garbyal-pithoragarh-news-hld474086330","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विद्यालयों में लगाकर गिर रही छात्र संख्या को लेकर चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विद्यालयों में लगाकर गिर रही छात्र संख्या को लेकर चिंता
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण करतीं शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। वह दानवीरा जसुली शौक्याणी दताल जीजीआईसी की पूर्व छात्रा रही हैं। निदेशक ने इस विद्यालय के निरीक्षण को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने आदर्श विद्यालय कुटी का भी निरीक्षण कर छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होेंने विद्यालयों में लगातार गिर रही छात्र संख्या पर चिंता जताई। नई नियुक्तियों में मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र को प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान शिक्षा निदेशक ने छात्रों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहने को कहा। बीआरसी समन्वयक शंकर भट्ट ने सभी विद्यालयों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने जीजीआईसी सभागार में सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, समन्वयकों और अध्यापकों के साथ बैठक की। जीजीआईसी की छात्राओं ने उनका वंदना, स्वागत गीत के साथ बैज लगाकर स्वागत किया।
राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिरधर रौतेला, संरक्षक राम सिंह ह्यांकी, हीरा सिंह बम, कोषाध्यक्ष आभा फकलियाल, उपाध्यक्ष हिरदा कुटियाल, शंकर भट्ट, मनोज नगन्याल, हीरा बिष्ट, कमला जोशी, रंजनी नपलच्याल, विनय पांडे दीपक जोशी ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया। ब्लॉक अध्यक्ष गिरधर सिंह रौतेला ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। बैठक में निदेशक ने राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य महेश जोशी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक नरवीर सिंह बिष्ट, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र सती, संतोष भट्ट, बीईओ एमआर लोहिया, आशाराम चौधरी, जगदीश प्रसाद, किशन नबियाल, शारदा देवी, रंजनी नपलच्याल, आरती बिष्ट, शकुंतला, कलावती गर्ब्याल, शांता गुंज्याल, विपिन थलाल, धर्मराज भट्ट आदि रहे।