{"_id":"66a28d72da4ab0f3ff0bfb70","slug":"information-given-about-employment-opportunities-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115947-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोजगार के अवसरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
Thu, 25 Jul 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग प्रकोष्ठ ने अंग्रेजी और समाजशास्त्र विषय में रोजगार की संभावना विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को दोनों विषयों से संबंधित रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को आयोजित संगोष्ठी में प्रभारी प्राचार्य और अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक डॉ. नवीन चंद्र, अर्थशास्त्र विषय के प्राध्यापक डॉ. गणेश चंद ने छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय से जुड़े रोजगार के क्षेत्रों की जानकारी दी। समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. मनोहर जोशी ने स्लाइड के माध्यम से समाजशास्त्र विषय से जुड़े रोजगार की जानकारी दी। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुनेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों से अहमदाबाद में संपन्न छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर डॉ. अंकिता टम्टा, डॉ. गणेश चंद, जीवन सिंह बोरा, विनोद बोरा, मनोज उप्रेती, मनीष, गोपाल आदि मौजूद रहे।