फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Infant dies in womb, doctor unaware

प्रसव के लिए आई महिला के बच्चे की गर्भ में ही हो गई मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Infant dies in womb, doctor unaware
प्रतीकात्मक।
पिथौरागढ़। दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई, डॉक्टरों को इसका पता भी नहीं चला। परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

गंगोलीहाट तहसील के पनार निवासी रितु को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को परिजन महिला अस्पताल लाए। जांच के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों और नर्सों की निगरानी में 24 घंटे से अधिक समय तक भर्ती रहने के बावजूद किसी को भी महिला के गर्भ में शिशु के मृत होने का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों के शंका जाहिर करने पर चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में शिशु की मौत होने का पता चला। इससे परिजन परेशान हो गए। बाद में ऑपरेशन के जरिए मृत शिशु को निकाला गया। डा.मयंक बिष्ट ने बताया कि महिला की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध बिष्ट का कहना है कि पांच लाख की आबादी वाले जिले के एकमात्र महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं है। गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। यदि महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट होता तो समय पर गर्भ में शिशु की जांच की जा सकती थी। उन्होंने लचर स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed