{"_id":"589610544f1c1bce22e80f47","slug":"indulging-in-anti-party-activities-several-congressmen-expelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त कई कांग्रेसी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त कई कांग्रेसी निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी निष्कासित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट सीट पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने, पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त रहने के आरोप में कई पदाधिकारियों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। बेड़ीनाग निवासी प्रदेश सचिव हेम पंत के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री डीडी उपाध्याय, चंद्रभान जोशी, दर्शन फुलेरिया, गंगोलीहाट निवासी जिला महामंत्री पुष्कर खाती, गंगोलीहाट ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, गोविंद मेहता, संजय रावल, बेड़ीनाग ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी बलवंत धानिक को पार्टी से निकाल दिया गया है। पंत ने बताया कि यह सभी लोग कांग्रेस के अधिकृत दावेदारों के खिलाफ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन सभी को हटाने की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि बेड़ीनाग निवासी और कांग्रेस प्रदेश सचिव हेम पंत कांग्रेस प्रत्याशी नारायण राम के खिलाफ काम कर रहे हैं। वह इस समय निर्दलीय खजान गुड्डू के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। उनको पार्टी से हटाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को लिखा गया है।
विज्ञापन