{"_id":"59a83ffb4f1c1b0d278b4ab6","slug":"indo-nepal-joint-military-exercises-from-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास तीन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास तीन से
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए चयनित कुमाऊं स्काउट्स के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास (बारहवां सूर्यकिरण) का आयोजन 3 से 16 सितंबर तक नेपाल के सलझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस) में किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय सेना की पंचशूल ब्रिगेड के अंतर्गत स्थित कुमाऊं स्काउट्स बटालियन का चयन इस बार इस अभ्यास के लिए किया गया है। इस अभ्यास में भारत एवं नेपाल सेना के लगभग 300 जवान भाग लेंगे, जो आपस में दोनों देशों में लंबे समय से सक्रिय राष्ट्र विद्रोही ताकतोें के खिलाफ कार्रवाई एवं आतंकवाद निरोधक गतिविधियों/अभियानों से प्राप्त अनुभव साझा करेंगे। दोनों सेनाएं अपने-अपने प्राप्त अनुभवों से एक-दूसरे को लाभान्वित करेंगी। सूर्य किरण अभ्यास, युद्धाभ्यास की एक शृृंखला है, जो प्रत्येक वर्ष भारत और नेपाल में आयोजित की जा रही हैं। सूर्य किरण अभ्यास भारत द्वारा अन्य देशों के साथ होने वाले सैन्य अभ्यासों से इसलिए अलग है, क्योंकि इसमें अधिकतम सैन्य बल शामिल होता है।
विज्ञापन
कुमाऊं स्काउट्स के कर्नल ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य भारत-नेपाल सेना के मध्य पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद निरोधक अभियानों में आपसी तालमेल को और बेहतर करना है। इस अभ्यास में आपदा प्रबंधन के विषय को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस साझा अभ्यास से न केवल आपसी समझ और अनुभव का आदान-प्रदान होगा, वरन यह अभ्यास साझा सैन्य संबंधों को बढ़ाएगा, जो दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने में मददगार सिद्ध होगा।
विज्ञापन