फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indo Nepal conflict

भारतीय परिवार तीन दिन से नहीं जा पा रहा नेपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indo Nepal conflict
झूलाघाट सीमा पुल पर फंसा भारतीय परिवार। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। यूूपी की मां-बेटी तीन दिन से झूलाघाट कस्बे में फंसी हैं। वह अपने परिवार के मुखिया के पास बैतड़ी जाना चाहते हैं लेकिन नेपाल प्रशासन के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। मां-बेटी ने भारतीय प्रशासन से उन्हें नेपाल भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी शाहिदा के पति राशिद की 25 वर्षों से नेपाल में रजाई गद्दे की दुकान है। वह मार्च में अपने घर गईं थी। तब से लॉकडाउन लगने के कारण वह नेपाल नहीं लौट सकी थी। पांच दिन के लिए सीमा पुल खुलने की सूचना पर वह तीन दिन पहले बेटी सलमा के साथ झूलाघाट पहुंचीं। दोनों के पास सभी वैधानिक कागजात भी हैं। इसी कारण भारतीय प्रशासन और एसएसबी मां-बेटी को नेपाल भेजना चाहती है, लेकिन सीमा पार जूलाघाट में बैठे नेपाली अधिकारी दोनों को नेपाल नहीं आने दे रहे हैं। दोनों ने मजिरकांडा के राजस्व उपनिरीक्षक सहित एसएसबी के अधिकारियों से भी उन्हें नेपाल भेजने की गुहार लगाई है। सलमा का कहना है भारत सरकार नेपाल के लोगों को सहूलियत देते हुए पुल खोल रही है लेकिन नेपाल अपने यहां बसे भारतीय लोगों को कागजात दिखाने के बाद भी परेशान कर रहा है। वहीं नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने कहा कि परिवार का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद बैतड़ी प्रशासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन

शीघ्र खोले जाएं सभी झूलापुल
झूलाघाट। महाकाली की आवाज के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा है कि नेपाल ने महेंद्रनगर सहित देश के अधिकांश सीमाओं को आवाजाही के लिए पहले ही खोल दिया है। लेकिन धारचूला, जौलजीबी, झूलाघाट सहित सभी पैदल पुल अब भी बंद हैं। सुदूर पश्चिमांचल को जोड़ने वाले इन्हीं नाकों से दोनों देशों के लोग पैदल आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed