फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indian traders till October 15 in order to return

भारतीय व्यापारियों को 15 अक्तूबर तक लौटने का आदेश

Sat, 01 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 01 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Indian traders till October 15 in order to return
भारत-तिब्बत व्यापार - फोटो : अमर उजाला

सर्जिकल ऑपरेशन के बाद भारतीय सीमाओं पर बढ़े तनाव का असर इस बार भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय स्थल व्यापार पर भी पड़ने वाला है। तिब्बत की मंडी तकलाकोट गए भारतीय व्यापारियों को 15 अक्तूबर तक वापस लौटने के आदेश हो गए हैं। व्यापार की अवधि 31 अक्तूबर तक तय होती है, लेकिन तनाव के मद्देनजर इसे 15 दिन पहले ही बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


भारत-तिब्बत व्यापार के सहायक ट्रेड अधिकारी पीएस कुटियाल ने बताया कि तकलाकोट गए हुए सभी व्यापारियों को वापस लौटने के लिए कह दिया गया है। इस समय तिब्बत की मंडी में 47 व्यापारी और 50 हेल्पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी को 31 अक्तूबर तक के लिए ट्रेड पास जारी किए गए हैं, लेकिन अब व्यापारियों को 15 अक्तूबर तक लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में आना होगा। 1992 में शुरू हुए भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सिर्फ 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों के कारण ही व्यवधान आया था। ओलंपिक के कारण भारतीय व्यापारियों को तिब्बत की मंडी जाने की अनुमति नहीं मिली थी। अन्य वर्षों में व्यापार जून से 31 अक्तूबर तक बिना किसी व्यवधान के जारी रहा। सहायक ट्रेड अधिकारी ने बताया कि हर साल व्यापार की अवधि वैसे तो 30 सितंबर तक तय होती है, लेकिन वाणिज्य मंत्रालय इसे हमेशा एक माह के लिए बढ़ाता रहता है।
विज्ञापन


बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर व्यापारियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। इस आदेश के बाद व्यापारियों में हलचल मची है। वह अब सामान समेटने की तैयारी में लग गए हैं। पता चला है कि अभी व्यापारियों का काफी सामान नहीं बिक पाया है। इस महीने व्यापार अच्छा होने की उम्मीद में व्यापारियों ने काफी मात्रा में सामान तकलाकोट पहुंचा दिया था। भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भाग लेने वाले व्यापारी लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed