{"_id":"5eda37fa8ebc3e909943b8f0","slug":"indian-security-agencies-are-monitoring-the-china-and-nepal-border-round-the-clock196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से ढकी हैं चोटियां, फिर भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौबीस घंटे कर रहीं चीन और नेपाल सीमा पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से ढकी हैं चोटियां, फिर भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौबीस घंटे कर रहीं चीन और नेपाल सीमा पर निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लिपुलेख में चीनी सैनिकों के झंडे लहराकर उकसाने की घटना के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने चीन के साथ ही नेपाल सीमा की निगरानी भी कड़ी कर दी है। चीन सीमा पर आईटीबीपी तो नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान चौबीस घंटे गश्त कर रहे हैं। भारत के लिपुलेख तक सड़क बनाने के बाद बौखलाए नेपाल ने भारतीय भूमि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपना क्षेत्र बताते हुए नया नक्शा जारी कर दिया है। इतना ही नहीं नेपाल ने पहली बार कालापानी के ठीक सामने अपनी बीओपी स्थापित कर सैनिक भी तैनात कर दिए हैं। हालांकि भारत-नेपाल सीमा पर दोनों ओर किसी तरह का तनाव नहीं है। नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान सुरक्षा में तैनात हैं। लेकिन चीन लिपुलेख में अशांति पैदा करने की कोशिशें करने लगा है। लिपुपास में चीनी सैनिकों के भारतीय क्षेत्र में बने टिनशेडों को हटाने के लिए भारत की ओर धमकी भरे झंडे लहराने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, चीनी सैनिकों की ओर से इस तरह की हरकतें करने के बाद आईटीबीपी के जवानों ने गश्त बढ़ा दी है। जवान बर्फीली चोटियों में रात को भी लगातार गश्त कर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन