फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India was completely successful at most places.

अधिकतर स्थानों पर पूरी तरह सफल रहा भारत बंद

Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
India was completely successful at most places.
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में बंद पड़ा बाजार - फोटो : अमर उजाला

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद का जिला मुख्यालय के साथ ही कई स्थानों पर असर नहीं दिखा, लेकिन जाजरदेवल, गणाईगंगोली, बनकोट, अस्कोट, नाचनी, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में भी भारत बंद का व्यापक असर देखा गया। 

विज्ञापन


जाजरदेवल में सुबह से बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पीतांबर चिल्कोटी के नेतृत्व में एकत्र व्यापारियों और लोगों ने एक्ट में संशोधन के खिलाफ नारेबाजी की। महेश जोशी, इंद्र मोहन जोशी, सुरेश जोशी, ललित जोशी आदि ने भी विचार रखे। तहसील मुख्यालय गणाईगंगोली और बनकोट का बाजार सुबह से ही बंद रहा। अस्कोट में सुबह से ही बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने केंद्र सरकार का पुतला। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल, हरीश पाल, गोविंद रावत, प्रकाश पाल, आनंद बल्लभ ओझा, रवींद्र पाल, विक्रम कुंवर, विनोद बसेड़ा आदि थे।
विज्ञापन


नाचनी में भी भारत बंद का व्यापक असर रहा। बाजार सुबह से ही बंद रहा। व्यापारियों ने एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा व्यापारी हरीश बथियाल ने विचार रखे। धामीगांव और फल्याटी में भी दुकानें बंद रहीं। अखिल भारतीय समानता मंच, व्यापार संघ, श्रमिक संगठन, सेवानिवृत्त कार्मिक संगठन के सदस्यों ने टकाना स्थित रामलीला परिसर से जुलूस निकाला। इस दौरान बीडी नियोलिया, केसी पंत, भाष्कर जोशी, शमशेर महर, सुभाष जोशी आदि थे। बेड़ीनाग में शिक्षक कर्मचारी संगठन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने बाजार में रैली निकाली। इस दौरान दर्जनों लोग थे। गंगोलीहाट में व्यापारी और विभिन्न संगठनों के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, संजय रावल, किशन भंडारी, बबलू पांडेय, षष्टी पंत, जगदीश खाती, रवि खाती, मुकेश रावल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed