{"_id":"6590547a3caf1f9d330e1280","slug":"increased-vigilance-regarding-year-end-and-new-year-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8634-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वर्षांत और नए साल को लेकर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वर्षांत और नए साल को लेकर बढ़ाई चौकसी
Sat, 30 Dec 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में भारत-नेपाल से आने वाले लोगों की निगरानी करते पुलिस और एसएसबी की टीम। संवाद
पिथौरागढ़। वर्षांत और नए साल को लेकर पुलिस चौकस हो गई है। जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ ही पुलिस, एसएसबी के साथ के मिलकर सीमाओं पर भी अभियान चला रही है। सीमा पार से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना झूलाघाट प्रभात कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेकपोस्ट पर अभियान चलाकर लोगों के सामान की तलाशी ली। किसी भी व्यक्ति के पास अवैध सामान या मादक पदार्थ नहीं मिला। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कि लिए लगातार एसएसबी के साथ पेट्रोलिंग की जा रही है। वर्षांत और नए साल को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में भी पुलिस का अभियान जारी है।