फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inauguration took place three years ago, could not start the plan

Pithoragarh News: लोकार्पण तीन साल पहले हो गया, योजना शुरू नहीं कर सके

Sat, 20 Jan 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Inauguration took place three years ago, could not start the plan
सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना(फाइल)
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2021 को हल्द्वानी से सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण किया था। तीन साल बाद भी परियोजना शुरू नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि जब परियोजना शुरू ही नहीं हुई थी तो लोकार्पण क्यों किया गया।
विज्ञापन

यूजेवीएन लिमिटेड की बहुप्रतीक्षित इस परियोजना का काम गोगोल हाइड्रो लिमिटेड ने वर्ष 2015 में शुरू किया था। करीब 50 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण कार्य छह साल बाद 2021 में पूरा किया किया। परियोजना में 2.5-2.5 मेगावाट की दो मशीनों से मुनस्यारी विकासखंड के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी बिजली उपलब्ध कराई जानी है।
विज्ञापन

इस परियोजना से राज्य को सालाना 26.41 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया था। लोगों को उम्मीद थी कि इस लघु परियोजना से सीमांत क्षेत्र को लाभ होगा। बारिश और हिमपात के दौरान होने वाली कटौती से निजात मिलेगी लेकिन योजना बनने के बाद भी तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री के परियोजना के लोकार्पण के बाद योजना शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी योजना शुरू नहीं हो पाई है, यह सीमांत के लोगों के साथ छलावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लाइन नहीं होने के कारण नहीं हो रही आपूर्ति
पिथौरागढ़। यूजेवीएनएल का कहना है कि बिजली उत्पादन के बाद सप्लाई करने के लिए फिलहाल लाइन नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही है। 22 फरवरी को विद्युत नियामक आयोग की बैठक के बाद परियोजना को शुरू करने का निर्णय लेने की उम्मीद है। संवाद

कोट
अभी तक सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना शुरू नहीं हो पाई है। योजना बनकर तैयार है, कुछ अड़चने आने के कारण दिक्कत हो रही है। जल्द ही परियोजना को शुरू कर दिया जाएगा। - उमेश जोशी, अधिशासी अभियंता, यूजेवीएनएल, पिथौराढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed